ईद 2025 कब? 30 मार्च या 31 मार्च? चाँद ने बताई सही तारीख!

ईद कब है 2025? जानिए कब मनाई जाएगी मीठी ईद!

इस्लाम में रमजान के महीने को बहुत पाक माना जाता है। इस पूरे महीने में मुसलमान रोज़े रखते हैं। रमजान खत्म होने पर इस्लामी कैलेंडर का दसवां महीना, शव्वाल शुरू होता है, और इस महीने की शुरुआत ईद-उल-फितर त्योहार के साथ होती है। इस साल भारत में 2 मार्च से रमजान का महीना शुरू हुआ था। अगर ये महीना 29 दिन का होता है तो 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी, वहीं यदि रमजान 30 दिन का हुआ तो 1 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।

चांद दिखने से तय होती है ईद की तारीख

इस्लाम में ईद की तारीख चांद के दिखने से तय होती है। रमजान महीने की शुरुआत भी चांद दिखने से ही तय होती है। अगर इस साल शव्वाल का चांद 30 मार्च को दिखता है तो ईद का त्योहार 31 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं अगर चांद 31 मार्च को दिखता है तब ईद 1 अप्रैल को मनाई जाएगी।

सऊदी अरब से एक दिन बाद भारत में ईद

भारत और सऊदी अरब के समय में करीब 4 घंटे का अंतर होता है। यही वजह है कि आमतौर पर भारत में ईद, सऊदी अरब में ईद मनाने के एक दिन बाद मनाई जाती है। हालांकि भारत का केरल एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां सऊदी अरब के अनुसार ईद मनाई जाती है। इसलिए आमतौर पर केरल में एक दिन पहले ईद मन जाती है और बाकी राज्यों में ईद की छुट्टी एक दिन बाद होती है।

मीठी ईद

ईद उल फितर में सेवई खाने की परंपरा है, इसलिए इसे ‘मीठी ईद’ भी कहा जाता है। ईद उल-फितर के दिन मुसलमान लोग सुबह की नमाज पढ़कर एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई देते हैं। तरह-तरह के पकवान खाते हैं और मिठाईयां बांटते हैं। साथ ही ईद पर गरीबों और जरूरतमंदों को दान देने का बड़ा महत्व है।

See also  जन औषधि ने रचा इतिहास! 30,000 करोड़ बचत, अब 10K नए केंद्र

FAQ

  1. ईद-उल-फितर क्यों मनाई जाती है?
    यह रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है, जो उपवास और प्रार्थना का समय होता है।
  2. भारत में ईद किस तारीख को मनाई जाएगी?
    यह शव्वाल के चांद दिखने पर निर्भर करता है, लेकिन अनुमान है कि यह 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी।
  3. ईद पर क्या परंपराएं निभाई जाती हैं?
    लोग सुबह की नमाज पढ़ते हैं, एक-दूसरे को बधाई देते हैं, सेवई खाते हैं, और गरीबों को दान करते हैं।

Leave a Comment